महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 341 श्लोक 38-51

एकचत्वारिंशदधिकत्रिशततम (341) अध्याय: शान्ति पर्व (मोक्षधर्म पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: एकचत्वारिंशदधिकत्रिशततम अध्याय: श्लोक 38-51 का हिन्दी अनुवाद


भारत! मैं अध्यात्म योगों को जानता हूँ तथा मैं कौन हूँ और कहाँ से आया हूँ - इस बात का भी मुझे ज्ञान है। लौकिक अभ्युदय का साधक प्रवृत्तिधर्म और निःश्रेयस प्रदान करने वाला निवृत्तिधर्म भी मुझसे आात नहीं है। एकमात्र मैं सनातन पुरुष ही सम्पूर्ण मनुष्यों का सुविख्यात आश्रयभूत नारायण हूँ। नर से उत्पन्न होने के कारण जल को नार कहा गया है। वह नार (जल) पहले मेरा अयन (निवास स्थान) था; इसलिये ही मैं ‘नारायण’ कहलाता हूँ। (जो सबमें व्याप्त हो अथवा जो किसी का निवास स्थान हो, उसे वासु कहते हैं) मैं ही सूर्यरूप धारण करके अपनी किरणों से सम्पूर्ण जगत् को व्याप्त करता हूँ तथा मै ही सम्पूर्ण प्राणियों का वासस्थान हूँ, इसलिये मेरा नाम ‘वासुदेव’ है। भारत ्! मैं सम्पूर्ण प्राणियों की गति और उत्पत्ति का स्थान हूँ। पार्थ! मैंने आकाश और पृथ्वी को व्याप्त कर रखा है। मेरी कान्ति सबसे बढ़कर है। भरतनन्दन! समस्त प्राणी अन्तकाल में जिस ब्रह्म को पाने की इच्छा करते हैं, वह भी मैं ही हूँ। कुन्तीकुमार! मैं सबका अतिक्रमण करके स्थित हूँ। इन सभी कारणों से मेरा नाम ‘विष्णु’ हुआ है[1]। मनुष्य दम (इन्द्रिस संयम) के द्वारा सिद्धि पाने की इच्छा करते हुए मुझे पाना चाहते हैं तथा दम के द्वारा ही वे पृथ्वी, स्वर्ग एवं मध्यवर्ती लोकों में ऊँची सिथति पाने की अभिलाषा करते हैं, इसलिये मैं ‘दामोदर’ कहलाता हूँ ( - यह दामोदर शब्द की व्युत्पत्ति है)। अन्न, वेद, जल और अमृत को पृश्निकहते हैं। ये सदा मेरे गर्भ में रहते हैं; इसलिये मेरा नाम ‘पृश्निगर्भ’ हैं।। जब त्रितमुनि अपने भाइयों द्वारा कुएँ में गिरा दिये गये, उस समय ऋषियों ने मुझसे इस प्रकार प्रार्थना की - ‘पृश्निगर्भ! आप एकत और द्वित के गिराये हुए त्रित को डूबने से बचाइये।’ उस समय मेरे पृश्निगर्भ नाम का बारंबार कीर्तनकरने से ब्रह्माजी के आकद पुत्र ऋषिप्रवर त्रित उस कुएँसे बाहर हो गये। जगत! को तपाने वाले सूर्य की तथा अग्नि और चन्द्रमा की जो किरणें प्रकाशित होती हैं, वे सब मेरा केश कहलाती हें। उस केश से युक्त होने के कारण सर्वज्ञ द्विजश्रेष्ठ मुझे ‘केशव’ कहते हैं। अर्जुन! इस प्रकार मेरा ‘केशव’ नाम सम्पूर्ण देवताओं और महात्मा ऋषियों के लिये वरदायक है।। अग्नि सोम के साथ संयुक्त हो एक योनि को प्रापत हुए, इसलिये चराचर जगत् अग्निसोममय है। पुराण में यह कहा गया है कि अग्नि और सोम एकयोनि हैं तथा सम्पूर्ण देवताओं के मुख अग्नि हैं। एक योनि होने के कारण ये एक-दूसरे को आनन्द प्रदान करते और समस्त लोाकों को धारण करते हैं।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शानितपर्व के अन्तर्गत मोक्षधर्मपर्व में नारायण की महिमा विषयक तीन सौ इकतालीसवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ‘विच्छ गतौ’ (तुदादि), ‘विच्छ दीप्तौ’ (चुरादि), ‘विषु सेचने’ (भ्वादि), ‘विष्लृ व्याप्तौ’ (जुहोत्यादि), ‘विश प्रवेशने’ (तुदादि), ‘ष्णु प्रस्त्रवणे’ (अदादि), - इन सभी धातुओं से ‘विष्णु’ शब्द की सिद्धि होती है, अतः गति, दीप्ति, सेचन, व्यापित, प्रवेश तथा प्रस्त्रवण - ये सभी अर्थ ‘विष्णु’ शब्द में निहित हैं।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः