महाभारत विराट पर्व अध्याय 42 श्लोक 1-11

एकचत्वारिंश (42) अध्याय: विराट पर्व (गोहरण पर्व)

Prev.png

महाभारत: विराट पर्व: द्विचत्वारिंश अध्याय: श्लोक 1-11 का हिन्दी अनुवाद


उत्तर का बृहन्नला से पाण्डवों के अस्त्र - शस्त्रों के विषय में प्रश्न करना

उत्तर ने पूछा - बृहन्नले! जिस पर सोने की सौ फूलियाँ जड़ी हैं, जिसके दोनों सिरे बहुत ही मजबूत और चमकीले हैं, यह उत्तम धनुष किस यशस्वी वीर का है ?। जिसकी पीठ पर सोने के प्रकायामान हाथी सुशोभित हो रहे हैं जिसके दोनों किनारे बड़े सुन्दर और मध्यभाग बहुत ही उत्तम है, यह श्रेष्ठ धनुष किसका है ? जिसके पृष्ठभाग में शुद्ध सुवर्ण के बने हुए लाल पीले रंग वाले साठ इन्द्र गोप ( बीर बहूटी ) नामक कीट पृथह - पृथक् शोभा पा रहे हैं, यह उत्तम धनुष किसका है ?। जिसमें परसपर सटे हुए तीन सुवर्णमय सूर्य चिह्न प्रकाशित हो रहे हैं, जो तेज से मानो प्रज्वलित हैं, यह उत्तम धनुष किसका है ?। जिस पर तप्त सुवर्ण भूषित मीने के फतिंगे शोभा पा रहे हैं तथा जो उत्तम वर्ण की मणियों से जटित होने के कारण विचित्र दिखायी देता है, यह उत्तम धनुष किसका है ?।

ये जो सोने के तरकस में सहस्रों नाराच रक्खे हुए हैं, जिनके सब ओर विशेषतः अग्रभाग में सोने का पानी चढ़ा हुआ है और जो सबके सब पंख वाले हैं, ये किसके उपयोग में आते हैं ? ये मोटे - मोटे विपाठ ( स्थूल दण्ड वाले बाण विशेष ) किसके हैं ? इनमें गीध की पाँखें लगी हुई हैं। इन बाणों को पत्थर पर रगड़कर तेज किया गया है। इनके रंग हलदी के समान हैं और अग्रभाग बहुत ही सुन्दर हैं। कारीगर ने इन पर भी खूब पानी चढ़ाया है। ये सबके सब लोहे के ही बाध हैं ( अर्थात् इनमें नीचे काठ का दंड नहीं लगा है। जिस पर पाँ सिंहों के चिह्न हैं? ऐसा यह काले रंग का धनुष किसका है ? यह तो सूअर के कान के समान नोक वाले दस बाणों को एक साथ धारण कर सकता है। ये जो शत्रुओं का रक्त पीने वाले मोटे, विशाल तथा अर्धचन्द्राकार दिखायी देने वाले सात सौ नाराच रक्खे हुए हैं, किसके हैं ?। जिनके पूर्वार्ध भाग तोते की पाँख के समान रंग वाले और उत्तरार्ध भाग सुवर्णमय पंख से युक्त एवं पीले हैं, जो पत्थर पर घिसकर तेज किये हुए और लोहे के बने हैं, ऐसे ये सुन्दर पाँख वाले बाण किसके हैं ?। जिसके पृष्ठ भाग में मेंढ़की का चित्र है और जिसका मुख भा भीद मेंढ़की के मुख सा बना हुआ है, ऐसा यह भारी भार सहन करने में समर्थ, दिव्य और शत्रु मण्डल के लिये भयंकर विशाल खड्ग किसका है ?।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः