महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 38 श्लोक 1-19

अष्‍टात्रिंश (38) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: अष्‍टात्रिंश अध्याय: श्लोक 1-19 का हिन्दी अनुवाद


नगर-प्रवेश के समय पुरवासियों तथा ब्राह्मणों द्वारा राजा युधिष्ठिर का सत्कार और उन पर आपेक्ष करने वाले चार्वाक का ब्राह्मणों द्वारा वध

वैशम्‍पायन जी कहते हैं- जनमेजय कुंतीपुत्रों के हस्तिनापुर में प्रवेश करते समय देखने के लिए दस लाख नगर निवासी सड़कों पर एकत्र हो गए। राजन जैसे चंद्रोदय होने पर महासागर उमड़ने लगता है। उसी प्रकार जिस के चौराहे को सजाए गए थे। वह राजमार्ग मनुष्‍यों की उमड़ती हुई भीड़ से बड़ी शोभा पा रहा था। भरतनंदन सड़कों के आसपास जो रत्न विभूषित विशाल भवन थे। वे स्त्रियों से भरे होने के कारण उनके भारी भार से कांपते हुए जान पड़ते थे। वीर नारियाँ लजाती हुई सी धीरे धीरे युधिष्ठिर भीमसेन अर्जुन तथा पांडुपुत्र माद्रीकुमार नकुल सहदेव की प्रशंसा करने लगी। वे बोली- 'कल्याणी पंचालराजकुमारी तुम धन्‍य हो जो इन पांच महान पुरुषों की सेवा में प्रकार उपस्थित चाहती हो। जिसे गौतम वंश में उत्पन्न हुई जटिला अनेक महर्षियों की सेवा करती हैं। भाविनी तुम्‍हारे सभी पुण्यकर्म अमोघ हैं और समस्त व्रतचर्या सफल हैं।'

महाराज इस प्रकार उस समय सारी स्त्रियाँ द्रुपदकुमारी कृष्णा की प्रशंसा करती थीं। भारत एक दूसरी के प्रति कहे जाने वाले उनके प्रशंसा-वचनों और प्रीतिजनित शब्दों से उस समय सारा नगर व्‍याप्‍त हो रहा था। राजन उस सजे-सजाए शोभा-संपन्न राजमार्ग रुप से लांघकर राजा युधिष्ठिर राजभवन के समीप जा पहुँचे। तदनन्‍तर मंत्री सेनापति आदि प्रकृति वर्ग के सभी लोग, नगरवासी और जनपद निवासी मनुष्य इधर उधर से आकर कानों को सुख देने वाली बाते कहने लगे। शत्रुओं का संहार करने वाले राजेन्द्र बड़े सौभाग्य की बात है कि आप विजयी हो रहे हैं। आपने धर्म के प्रभाव तथा बल से अपना राज्य पुन प्राप्त कर लिया। यह बड़े हर्ष का विषय है। महाराज आप सैकड़ों वर्षों तक हमारे राजा बने रहें। जैसे इंद्र स्वर्गलोक का पालन करते हैं। उसी प्रकार आप भी धर्मपूर्वक अपनी प्रजा की रक्षा करें। इस प्रकार राजकुल के द्वार पर मांगलिक द्रव्‍यों द्वारा पूजित हो ब्राह्मणों के दिए हुए आशीर्वाद सब और से ग्रहण करके राजा युधिष्ठिर देवराज इंद्र के महल के समान राजभवन में प्रविष्ट करते हुए जो श्रद्धा और विजय से सम्‍पन्‍न था वहाँ पहुँचकर वे रथ से नीचे उतरे। राजमहल के भीतर प्रवेश करके श्रीमान नरेश ने कुल देवताओं का दर्शन किया और रत्न चंदन तथा माला आदि से सर्वथा उनकी पूजा की।

इसके बाद महायस्शवी श्रीमान राजा युधिष्ठिर महल से बाहर निकले वहाँ उन्‍हें बहुत से ब्राह्मण खडे़ दिखाई दिये, जो हाथ में मंगल द्रव लिए खडे़ थे। जैसे तारों से गिरे हुए निर्मल चंद्रमा की शोभा होती है उसी प्रकार आशीर्वाद देने की इच्छा वाले ब्राह्मणों से घिरे हुए राजा युधिष्ठिर की उस समय बड़ी शोभा हो रही थी। कुंतीकुमार युधिष्ठिर ने धौम्‍य तथा ताउ धृतराष्ट्र को आगे करके उस सभी ब्राह्मणों का विधिपूर्वक पूजन किया। राजेंद्र इन्‍होंने ने फूल, मिठाई, रत्न, बहुत से स्वर्ण, गौओं, वस्त्रों तथा उनकी इच्छा पूछ-पूछकर बनाए हुए नाना प्रकार के मनोवांछित पदार्थों द्वारा उन सबका यथोचित सत्कार किया। भरत इसके बाद पुण्‍याहवाचन का गंभीर घोष होने लगा जो आकाश को स्तब्ध सा किये देता था वह पवित्र शब्द कानों को सुख देने वाला तथा सुहृदों को प्रसन्नता प्रदान करने वाला था।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः