महाभारत सौप्तिक पर्व अध्याय 2 श्लोक 1-17

द्वितीय (2) अध्याय: सौप्तिक पर्व

Prev.png

महाभारत: सौप्तिक पर्व :द्वितीय अध्याय: श्लोक 1-17 का हिन्दी अनुवाद


कृपाचार्य का अश्वत्थामा को दैव की प्रबलता बताते हुए कर्तव्य के विषय में सत्पुरुषों से सलाह लेने की प्रेरणा देना

तब कृपाचार्य ने कहा- शक्तिशाली महाबाहो! तुमने जो-जो बात कही है वह सब मैंने सुन ली। अब कुछ मेरी भी बात सुनो। सभी मनुष्य प्रारब्धक और पुरुषार्थ दो प्रकार के कर्मों से अथवा अकेले पुरुषार्थ से भी कार्यों की सिद्धि नहीं होती है। दोनों के संयोग से ही सिद्धि प्राप्त होती है। उन दोनों से ही उत्तम-अधम सभी कार्य बँधे हुए हैं। उन्हीं से प्रवृति और निवृति-संबंधी कार्य होते देखे जाते हैं। बादल पर्वत पर वर्षा करके किस फल की सिद्धि करता है वही यदि जोते हुए खेत में वर्षा करे तो वह कौन-सा फल नहीं उत्पन्न कर सकता। दैवरहित पुरुषार्थ व्यर्थ है और पुरुषार्थशून्य दैव भी व्यर्थ हो जाता है। सर्वत्र ये दो ही पक्ष उठाये जाते हैं।

इन दोनों में पहला पक्ष ही सिद्धान्त एवं श्रेष्ठ है; अर्थात दैव के सहयोग के बिना पुरुषार्थ नहीं काम देता है। जैसे मेघ ने अच्छी तरह वर्षा की हो और खेत को भी भली-भाँति जोता गया हो तब उसमें बोया हुआ बीज अधिक लाभदायक हो सकता है। इसी प्रकार मनुष्यों की सारी सिद्धि दैव और पुरुषार्थ के सहयोग पर ही अवलम्बित है। इन दोनों में दैव बलवान है। वह स्वयं ही निश्चय करके पुरुषार्थ की अपेक्षा किये बिना ही फल-साधना में प्रवृत हो जाता है तथापि विद्वान पुरुष कुशलता का आश्रय ले पुरुषार्थ में ही प्रवृत होते हैं। नरश्रेष्ठ! मनुष्यों के प्रवृति और निवृति- संबंधी सारे कार्य देव और पुरुषार्थ दोनों से ही सिद्धि होते देखे जाते हैं। किया हुआ पुरुषार्थ भी दैव के सहयोग से ही सफल होता है तथा दैव की अनुकूलता से ही कर्ता को उसके कर्म का फल प्राप्त होता है। चतुर मनुष्यों द्वारा अच्छी तरह सम्पादित किया हुआ पुरुषार्थ भी यदि दैव के सहयोग से वंचित है तो वह संसार में निष्फल दिखायी देता है।

मनुष्यों में जो आलसी और मन पर काबू न रखने वाले होते हैं वे पुरुषार्थ की निन्दा करते हैं। परंतु विद्वानों को यह बात अच्छी नहीं लगती। प्राय: किया हुआ क्रम इस भूतल पर कभी होता नहीं देखा जाता है परंतु कर्म न करने से दुख की प्राप्ति ही देखने में आती है अत कर्म को महान फलदायक समझना चाहिए। यदि कोई पुरुषार्थ न करके दैवेच्छा से ही कुछ पा जाता है अथवा जो पुरुषार्थ करके भी कुछ नहीं पाता इन दोनों प्रकार के मनुष्यों का मिलना बहुत कठिन है। पुरुषार्थ में लगा हुआ दक्ष पुरुष सुख से जीवन-निर्वाह कर सकता है परंतु आलसी मनुष्य कभी सुखी नहीं होता है। इस जीव-जगत में प्राय: तत्परतापूर्वक कर्म करने वाले ही अपना हित साधन करते देखे जाते हैं। यदि कार्य-दक्ष मनुष्य कर्म का आरम्भ करके भी उसका कोई फल नहीं पाता है तो उसके लिये उसकी कोई निन्दा नहीं की जाती अथवा वह अपने प्राप्ताव्यभ लक्ष्य को पा ही लेता है। परंतु जो इस जगत में कोई काम न करके बैठा-बैठा फल भोगता है, वह प्राय निन्दित होता है और दूसरों के द्वेष का पात्र बन जाता है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः