महाभारत विराट पर्व अध्याय 55 श्लोक 1-11

पंचपंचाशत्तम (55) अध्याय: विराट पर्व (गोहरण पर्व)

Prev.png

महाभारत: विराट पर्व: पंचपंचाशत्तम अध्याय: श्लोक 1-11 का हिन्दी अनुवाद


अर्जुन द्वारा कौरवों का संहार और उत्तर का उनके रथ को कृपाचार्य के पास ले जाना

वैशम्पायनजी कहते हैं - जनमेजय! राधा नन्दन कर्ण के भाग जाने पर दुर्योधन आदि कौरव योद्धा अपनी अपनी सेना के साथ धीरे - धीरे पाण्डु नन्दन अर्जुन की ओर बढ़ आये। तब जैसे वेला ( तट भूमि ) महासागर के वेग को रोक लेती है, उसी प्रकार अर्जुन ने व्यूहरचना पूर्वक बाण वर्षा के साथ आती हुई अनुक भागों में विभक्त कौरव सेना के बढ़ाव को रोक दिया। तदनन्तर श्वेत घोड़ों वाले श्रेष्ठ रथ परद आरूढ़ कुन्ती नन्दन अर्जुन ने हँसकर दिव्यास्त्र प्रकट करते हुए उस सेना का सामना किया। जैसे सूर्य देव अपनी अनन्त किरणों द्वारा समूची पृथ्वी को आच्छादित कर लेते हैं, उसी प्रकार अर्जुन ने गाण्डीव धनुष से छूटे हुए असंख्य बाणों द्वारा दसों दिशाओं को ढँक दिया। वहाँ रथों, घोड़ों, हाथियों तािा उनके सवारों के अंगों और कवचों में दो अंगुल भी ऐसा स्थान नहीं बचा था, जो अर्जुन के तीखे बाणों से बिंध न गया हो।

अर्जुन के दिव्यास्त्रों का प्रयोग, घोड़ों की शिक्षा, रथ संचालन की कला में उत्तर का कौशल तथा पार्थ के अस्त्र चलाने का क्रम - इन सबके कारण तथा उनका पराक्रम और अत्यन्त फुर्ती देखकर शत्रु भी उनकी प्रशंसा करने लगे। अर्जुन समसत प्रजा का संहार करने वाली प्रलय कालीन अग्नि के समान शत्रुओं को भस्म कर रहे थे। वे मानो जलती आग हो रहे थे। शत्रु उनकी ओर आँख उठाकर देख भी नहीं पाते थे। अर्जुन के बाणों से आच्छादित हुई कौरवों की सेना इसप्रकार सुशोभित हुई, मानो पर्वत के निकट नवीन मेघों की घटा सूर्य की किरणों से व्याप्त हो गयी हो। भारत! उस समय कुन्ती पुत्र अर्जुन के बाणों से घायल हो लहू लुहान हुए कौरव सैनिक बहुतेरे लाल फूलों से आच्छादित अशोक वन के समान शोभा पा रहे थे। अर्जुन के बाणों से छिन्न - भिन्न हो हार से टूटकर बिखरे हुए स्वर्ण चम्पा के सूखे फूल, छत्र और पताकाओं आदि को वायु कुछ देर तक आकाश में ही धारण किये रहती थी ( बाणों के जाल पर रुक जाने से वे जल्दी नीचे नहीं गिरते थे )। अर्जुन ने जिनके जुए काट दिये थे, वे शत्रु दल के घोड़े अपनी सेना की घबराहट से स्वयं भी व्यग्र हो उठे और जुए का एक एक टुकड़ा अपने साथ लिये सब ओर भागने लगे।। अब अर्जुन युद्ध भूमि में।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः