महाभारत विराट पर्व अध्याय 60 श्लोक 1-12

षष्टितम (60) अध्याय: विराट पर्व (गोहरण पर्व)

Prev.png

महाभारत: विराट पर्व: षष्टितम अध्याय: श्लोक 1-12 का हिन्दी अनुवाद


अर्जुन और कर्ण का संवाद तथा कर्ण का अर्जुन से हारकर भागना

अर्जुन बोले - कर्ण! पहले कौरवों की सभा में तूने जो अपनी बहुत प्रशंसा करते हुए यह बात कही थी कि युद्ध में मेरे समान दूसरा कोई योद्धा नहीं है। ( उसकी सच्चाई की परीक्षा के लिये ) यह युद्ध का अवसर उपस्थित हो गया है। कर्ण! आज इस महा संग्राम में मेरे साथ भिड़कर तू अपने को भली-भाँति निर्बल समझ लेगा और फिर कभी दूसरों का अपमान नहीं करेगा। पहले तूने केवल धर्म की अवहेलना करके बड़ी कठोर बातें कही हैं, परंतु तू जो कुछ करना चाहता है, वह तेरे लिये मैं अत्यन्त दुष्कर समझता हूँ। राधा नन्दन! मेरे साथ भिड़न्त होने के पहले कौरवों की सभा में तूने जो कुछ कहा है, आज मेरे साथ युद्ध करके वह सब सत्य कर दिखा। अरे!

भरी सभा में दुरात्मा कौरव पाञ्चाल राजकुमारी द्रौपदी को क्लेश दे रहे थे और तू मौज से यह सब देखता रहा। आज केवल उस अत्याचार का फल भोग ले। पहले मैं धर्म के बन्णन मे बँधा हुआ था। इसलिये मैंने सब कुछ (चुपचाप ) सह लिया। परंतु राधा पुत्र! आज के युद्ध में मेरे उस क्रोध का फल मेरी विजय के रूप में अभी देख ले। ओ दुर्मते! हमने बारह वर्षों तक वन में रहकर जो क्लेश सहन किये हैं, उनका बदला चुकाने के लिये आज मेरे बढ़े हुए क्रोध का फल तू अभी चख ले। कर्ण! आ, रण भूमि में मेरा सामना कर। समस्त कौरव और तेरे सैनिक सब दर्शक होकर हमारे युद्ध को देखें।

कर्ण ने कहा - कुन्ती पुत्र! तू मुझसे जो कुछ कहता है उसे क्रिया द्वारा करके दिखा। मेरी बातें कार्य करने की अपेक्षा बहुत बढ़ चढ़कर होती हैं। यह बात भूमण्डल में प्रसिद्ध है। पार्थ! तेरा यह जबानी पराक्रम देखकर तो हम इसी परिणाम पर पहुँचते हैं कि तूने पहले जो कुछ सहन किया है, वह अपनी असमर्थता के ही कारण किया है। यदि तूने पहले धर्म के बन्धन में बँधकर कष्ट सहन किया है, तो आज भी तू उसी प्रकार बँधा हुआ है; तो भी तू अपने आपको उस बन्धन से मुक्त सा मान रहा है।यदि तूने वनवास के पूर्वोक्त नियम का भली-भाँति पालन कर लिया है, तो तू धर्म और अर्थ का ज्ञाता ठहरा। इस लिये तूने कष्ट सहा है और उसी को याद करके इस समय मेरे साथ लड़ना चाहता है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः