महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 348 श्लोक 42-60

अष्टचत्वारिंशदधिकत्रिशततम (348) अध्याय: शान्ति पर्व (मोक्षधर्म पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: अष्टचत्वारिंशदधिकत्रिशततम अध्याय: श्लोक 42-60 का हिन्दी अनुवाद


वीरण ने इसका अध्ययन करके रैभ्यमुनि को उपदेश दिया। रैभ्य ने उत्तम व्रत का पालन करने वाले श्रेष्ठ बुद्धि से युक्त धर्मात्मा एवं शुद्ध आचार-विचार वाले अपने पुत्र दिक्पाल कुक्षि को इसका उपदेश दिया। तदनन्तर नारायण के मुख से निकला हुआ यह सात्वत धर्म फिर लुप्त हो गया। इसके बाद जब ब्रह्मजी का छठा जन्म हुआ, तब भगवान से उत्पन्न हुए ब्रह्माजीके लिये पुनः भगवान नारायण के मुख से यह धर्म प्रकट हुआ। राजन्! ब्रह्माजी ने इस धर्म को ग्रहण किया और वे विधिपूर्वक उसे अपने उपयोग में लाये। नरेश्वर! फिर उन्होंने बर्हिषद् नाम वाले मुनियों को इसका अध्ययन कराया। बर्हिषद् नाक ऋषियों से इस धर्म का उपदेश ज्येष्ठ नाम से प्रसिद्ध एक ब्राह्मण को मिला, जो सामवेद के पारंगत विद्वान थे। ज्येष्ठ साम की उपासना का उन्होंने व्रत ले रखा था। इसलिये वे ज्येष्ठसामव्रती हरि कहलाते हैं। राजन्! ज्येष्ठ से राजा अविकम्पन को इस धर्म का उपदेश प्राप्त हुआ। प्रभो! तदनन्तर यह भागवत-धर्म फिर लुप्त हो गया। नरेश्वर! यह जो ब्रह्माजी का भगवान के नाभिकमल से सातवाँ जन्म हुआ है, इसमें स्वयं नारायणने ही कल्प के आरम्भ में जगद्धाता शुद्धस्वरूप ब्रह्मा को इस धर्म का उपदेश दिया; फिर ब्रह्माजी ने सबसे पहले प्रजापति दक्ष को इस धर्म की शिक्षा दी। नृपश्रेष्ठ! इसके बाद दक्ष ने अपने ज्येष्ठ दौहित्र - अदिति के सविता से भी बड़े पुत्र को इस धर्म का उपदेश दिया। उन्हीं से विवस्वान् (सूर्य) ने इस धर्म का उपदेश ग्रहण किया। फिर त्रेता युग के आरम्भ सूर्य ने मनु को और मनु ने सम्पूर्ण तगम् के कल्याण के लिये अपने पुत्र इक्ष्वाकु को इसका उपदेश दिया। इक्ष्वाकु के उपदेश से इस सात्वत धर्म का सम्पूर्ण जगत् मे प्रचार और प्रसार हो गया। नरेश्वर! कल्पान्त में यह धर्म फिर भगवान नारायण को ही प्राप्त हो जायगा।। नृपश्रेष्ठ! यतियों का जो धर्म है, वह मैेंने पहले ही तुम्हें हरिगीता में संक्षेप शैली से बता दिया है। महाराज! नारदजी ने रहस्य और संग्रहसहित इस धर्म को साक्षात् जगदीश्वर नारायण से भली-भाँति प्राप्त किया था। राजन्! इस प्रकार यह आदि एवं महान् धर्म सनातन काल से चला आ रहा है। यह इूसरों के लिए दुज्र्ञेय और दुष्कर है। भगवान के भक्त सदा ही इस धर्म को धारण करते हैं। इस धर्म को जानने से और अहिंसा भाव से युक्त इस सात्वत धर्म को क्रियारूप से आचरण में लाने से जगदीश्वर श्रीहरि प्रसन्न होते हैं। भगवान वासुदेव भक्तो द्वारा कभी केवल एक व्यूह- भगवान वासुदेव की, कभी दो व्यूह- वासुदेव और संकर्रूा की, कभी प्रद्युम्न सहि तीन व्यूहों की और कभी अनिरुद्ध सहित चार व्यूहों ही उपासना देखी जाती है।। भगवान श्रीहरि ही ज्ञेत्रज्ञ हैं, ममतारहित और निष्कल हैं। ये ही सम्पूर्ण भेतों में पान्चभौतिक गुणों से अतीत जीवात्मा रूप से विराजमान हैं। राजन्! पाँचों इन्द्रियों का प्रेरक जो विख्यात मन है, वह भी श्रीहरि ही हैं। ये बुद्धिमान श्रीहरि ही सम्पूर्ण जगत् के प्रेरक और स्रष्टा हैं। नरेश्वर! ये अविनाशी पुरुष नारायण ही अकर्ता, कर्ता, कार्य तथा कारण हैं। ये जैसा चाहते हैं, वैसे ही क्रीड़ा करते हैं।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः