सुदेष्णा | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- सुदेष्णा (बहुविकल्पी) |
सुदेष्णा सुतपा के पुत्र पुरुवंशी राजा बलि की पत्नी थी। राजा बलि की प्रार्थना पर दीर्घतमा मुनि के नियोग से इनके गर्भ से 'अंग', 'वंग', 'सुह्म', 'पुण्ड्र' तथा 'कलिंग' नाम के पाँच पुत्र हुए, जिनका सामूहिक नाम 'वालेय' था। इनके नामों का नामकरण इन्हीं के नामों से हुआ था।[1][2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हरिवंशपुराण 1.31.32-40
- ↑ पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 525 |
संबंधित लेख
|