ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश में बहने वाली प्रसिद्ध नदी है। कई हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में इस नदी का उल्लेख हुआ है। 'महाभारत' के कई प्रसंगों में भी इस नदी का वर्णन है।

  • ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में कैलाश मानसरोवर के निकट 'चेमायुंग दुंग' नामक हिमवाह से हुआ है।
  • अपने मार्ग में यह नदी चीन के स्वशासी क्षेत्र तिब्बत, भारतीय राज्यों, अरुणाचल प्रदेश व असम और बांग्लादेश से होकर बहती है।
  • अपनी लंबाई के अधिकतर हिस्से में नदी महत्त्वपूर्ण आंतरिक जलमार्ग का कार्य करती है; फिर भी तिब्बत के पहाड़ों और भारत के मैदानी इलाक़ों में यह नौका चालक के योग्य नहीं है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी अपने प्रवाह के निचले मार्ग में सृजन और विनाश, दोनों ही करती है। साथ ही यह बड़ी मात्रा में उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी जमा करती है। परंतु अक्सर विनाशकारी बाढ़ लाने वाली सिद्ध होती है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः