सीता 'रामायण' और 'रामचरितमानस' की मुख्य पात्र हैं। हिंदू धर्म में इनकी देवी के रूप में पूजा की जाती है। सीता मिथिला के राजा जनक की ज्येष्ठ पुत्री थीं।
- इनका विवाह अयोध्या के राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र राम से स्वयंवर में शिव के धनुष को भंग करने के उपरांत हुआ था।
- स्त्री व पतिव्रता धर्म के कारण सीता का नाम आदर से लिया जाता है। त्रेता युग में इन्हें सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का अवतार माना गया।
- राजा जनक की इस पुत्री का नाम 'सीता' इसलिए था कि वे हल कर्षित रेखाभूमि से प्राप्त हुई थीं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज