विंद (राजकुमार)

Disamb2.jpg विंद एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- विंद (बहुविकल्पी)

विंद अवन्ति (उज्जैन) का एक राजकुमार था, जो अनुविंद का भाई था।[1] इन्हीं की बहन मित्रविंदा से श्रीकृष्ण ने विवाह किया था।

  • विंद और अनुविंद अपनी बहन मित्रविंदा का विवाह श्रीकृष्ण से करना नहीं चाहते थे, किंतु स्वयंवर के दिन श्रीकृष्ण मित्रविंदा के दोनों भाईयों को पराजित कर उसका हरण कर ले गए और विवाह कर लिया।
  • दक्षिण विजय के अवसर पर सहदेव ने विंद को पराजित किया था।[2]
  • विंद एक अक्षौहिणी सेना लेकर दुर्योधन की सहायता के लिए महाभारत युद्ध में सम्मिलित हुआ था।
  • भीष्म द्वारा इसकी श्रेष्ठ रथियों में गणना की गई थी।[3]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 462 |
  2. महाभारत सभापर्व 31.10
  3. महाभारत उद्योगपर्व 19.24-25; 166.6

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः