मंदाकनी भारत की पवित्र नदियों में से एक है। यह अलकनन्दा की एक सहायक नदी है।
- इस नदी का उद्गम स्थान उत्तराखण्ड में केदारनाथ के निकट है। मंदाकनी का स्रोत केदारनाथ के निकट चाराबाड़ी हिमनद है।
- सोनप्रयाग में यह नदी वासुकिगंगा नदी द्वारा जलपोषित होती है।
- रुद्रप्रयाग में मन्दाकिनी नदी अलकनन्दा में मिल जाती है। उसके बाद अलकनन्दा वहाँ से बहती हुई देवप्रयाग की ओर बढ़ती है, जहाँ बह भागीरथी से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है।