अधिरथ अंग वंश में उत्पन्न सत्कर्मा के पुत्र थे। उनकी पत्नी का नाम राधा था।
- अधिरथ हस्तिनापुर के नरेश धृतराष्ट्र के सखा और सारथि थे।
- कर्ण को पाल-पोसकर इन्होंने ही बड़ा किया था।
- कर्ण के जन्म ग्रहण करते ही कुन्ती ने उन्हें एक मंजूषा में रखकर गंगा में प्रवाहित कर दिया। यह पेटी अधिरथ और राधा को गंगा में जल-क्रीडा करते समय मिली। दम्पति नि:संतान थे, अत: कर्ण का पुत्र की भाँति भरण-पोषण किया।