पम्पा का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है, जो कि तुंगभद्रा की एक सहायक नदी है।
- यह ऋष्यमूक पर्वत (अनगण्डी पहाड़ियों से 8 मील दूर) से निकलती है।
- पम्पा मद्रास प्रान्त के बिलारी ज़िले में “हम्पी” नगर के उत्तर में बहती है।
- इसके समीप “पम्पा सरोवर” नाम की एक झील भी है।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस.पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 68 |