वशाति अथवा 'बसाति' नामक एक प्राचीन स्थान का उल्लेख महाभारत, उद्योगपर्व में हुआ है-
'वशातयः शाल्वक: केकयाश्च तथाम्बष्ठा ये त्रिगर्ताश्च मुख्याः।'[1]
- महाभारत, सभापर्व[2], दाक्षिणात्यपाठ में भी 'वशाति' या 'वसाति' निवासियों का उल्लेख पांडवों के राजसूय यज्ञ में उपायान लेकर उपस्थित होने वाले लोगों के संबंध में है-
'शैव्यो वसादिभः सार्ध त्रिगार्तोमालर्वः सह।'
- वशाति जनपद का अभिज्ञान हिमाचल प्रदेश में स्थित 'सीबी' से किया गया है। इस तथ्य की पुष्टि उपर्युक्त उद्धरण में प्रदेश के अन्य पार्श्ववर्ती जनपदों के उल्लेख से होती है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत, उद्योगपर्व 30, 23
- ↑ सभापर्व 51