अहर

अहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में गंगा नदी के किनारे स्थित एक छोटा-सा शहर है। यह एक ऐतिहासिक स्थान है, जिसका इतिहास महाभारत काल से मिलता है।

  • यह प्राचीन स्थान अवंतिका और भगवान शिव के प्रचीन मंदिर के लिए जाना जाता है। वैसे इन मंदिरों में पूरे साल श्रद्धालू आते हैं, पर 'शिवरात्रि' और 'नवरात्र' के दौरान यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है।
  • अहर का इतिहास महाभारत काल से मिलता है। एक कथा के अनुसार धृतराष्ट्र पुत्र दुर्योधन ने पांडु पुत्र भीम को मारने के लिए उसे जहर दे दिया था। इसके बाद उन्होंने भीम को गंगा नदी में फेंक दिया, जिसमें तैरते हुए वह अहर पहुँचे। उस समय अहर पर शासन करने वाले नागवंशी शासकों ने उसे नदी से निकाला और उनका उपचार किया। इसके बाद भीम हस्तिनापुर लौट गए। यहाँ कुछ ऐसे सिक्के भी मिले हैं, जिसका संबंध नागवंशी काल से है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः