बल्लव | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- बल्लव (बहुविकल्पी) |
बल्लव महाभारत में एक वर्ष के अज्ञातवास के समय महाबली भीम द्वारा अपनाया गया नाम था।
- महाभारत में पांडवों के वनवास में एक वर्ष का अज्ञातवास भी था, जो उन्होंने विराट नगर में बिताया।
- विराट नगर में पांडव अपना नाम और पहचान पूर्णत: छुपाकर रहे। उन्होंने राजा विराट के यहाँ सेवक बनकर एक वर्ष बिताया।
- भीम ने राजा विराट को अपना नाम 'बल्लव' बताया और रसोइये का कार्य किया।
- बल्लव का अर्थ है- 'सूपकर्त्ता' अर्थात् रसोइया। रसोई के काम में निपुण होने से भीम का यह नाम यथार्थ ही है।