कौमोदकी अथवा 'कौमुदकी' हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध गदा थी, जो उन्हें वरुण से मिली थी।
- खांडव वन के दहन के समय देवराज इन्द्र से युद्ध हेतु यह गदा अग्निदेव द्वारा श्रीकृष्ण को प्रदान की गई थी।
- मथुरा पर मगध नरेश जरासंध के आक्रमण के समय कौमोदकी गदा श्रीकृष्ण के पास थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 41 |