इन्द्रद्युम्न

Disamb2.jpg इन्द्रद्युम्न एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- इन्द्रद्युम्न (बहुविकल्पी)

इन्द्रद्युम्न पौराणिक महाकाव्य महाभारत के अनुसार प्राचीन नगर काशी के राजा थे। काशी नरेश होने के कारण इन्हें 'काशीराज' कहा जाता था।

  • महाभारत के अनुसार काशीराज इन्द्रद्युम्न की तीन कन्या- अम्बिका, अम्बा तथा अम्बालिका थी।
  • भीष्म ने अपने दो सौतेले छोटे भाईयों- विचित्रवीर्य और चित्रांगद के विवाह के लिए काशीराज की पुत्रियों का अपहरण किया था।
  • वेदों में अग्नि, इन्द्र, मित्र, अर्यमा, उषा, अश्विनौ आदि देवताओं के मन्त्रों मे द्युम्न शब्द प्रकट हुआ है। लेकिन पुराणों में इन्द्रद्युम्न नाम रखकर द्युम्न को केवल इन्द्र के साथ जोड़ा गया है। इसका कारण यह है कि इन्द्र में सब देवताओं का समावेश हो जाता है। इसी कारण से वैदिक ऋचाओं में 'द्युम्न' के जो गुण कहे गए हैं, वह सब इन्द्रद्युम्न के चरित्र में प्रकट होते हैं।
  • इन्द्रद्युम्न द्वारा पुरुषोत्तम क्षेत्र की यात्रा करते समय सर्वप्रथम विद्यापति नामक पुरोहित पुरुषोत्तम क्षेत्र की यात्रा करके नील माधव के दर्शन करता है। नील माधव के दर्शन वाली कथा, जहाँ इन्द्रद्युम्न द्वारा जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति व तुरीय अवस्थाओं के प्रतीक वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्नअनिरुद्ध की दारुमयी प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है, को यश का विस्तार मान सकते हैं।
  • सर्वप्रथम कूर्म पुराण में भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार धारण करके राजा इन्द्रद्युम्न को सुनाया था।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः