अलकनन्दा हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत के अनुसार कैलास और बद्रीनाथ के निकट बहने वाली गंगा नदी की एक शाखा है। यह गंगा के चार नामों में से एक है। चार धामों में गंगा के कई रूप और नाम हैं। गंगोत्री में गंगा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है, केदारनाथ में मंदाकिनी और बद्रीनाथ में 'अलकनन्दा' के नाम से जाना जाता है।[1]