वेदवती

Disamb2.jpg वेदवती एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- वेदवती (बहुविकल्पी)

वेदवती दक्षिण भारत की नदी है, जो भीमा के निकट ही बहती है।

  • विंसेट स्मिथ के अनुसार[1] कुंतलदेश[2] वेदवती और भीमा नदियों के बीच में स्थित था।
  • हिन्दू धार्मिक ग्रन्थ 'महाभारत भीष्मपर्व[3] में वेदवती नदी का उल्लेख है-
'वेदस्मृतां वेदवती त्रिदिवामिक्षुलां कृत्रिम्।'
  • श्री वी. सी. लॉ के अनुसार यह 'वरदा' है।[4]
  • ये तुंगभद्रा की एक सहायक नदी है।
  • हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत[5] के अनुसार परियात्र पर्वत से निकली 14 नदियों में से एक नदी का नाम है।[6]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अर्ली हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया, पृ. 156
  2. कर्नाटक
  3. भीष्मपर्व 9,17
  4. हिस्टॉरिकल ज्यॉग्रफी ऑफ एंशेंट इंडिया
  5. महाभारत भीष्म 9.17
  6. पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 478 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः