प्रलंब असुर

प्रलंब मथुरा के राजा कंस का असुर मित्र था, जिसका वध श्रीकृष्ण के भ्राता बलराम द्वारा हुआ था।[1]

  • 'भागवतपुराण' के अनुसार एक बार श्रीकृष्ण अन्य गोपों तथा बलराम के साथ खेल रहे थे। इसी समय असुर प्रलंब भी सखाओं में मिल गया और सबके साथ ‘हरिण-क्रीड़न’ नामक खेल खेलने लगा।
  • ‘हरिण-क्रीड़न’ खेल में हारने वाला जीतने वाले को अपने कंधे पर बिठाकर चलता था।
  • प्रलंब इस खेल में जान-बूझकर हार गया और बलराम उसके कंधे पर बैठ गए। इस अवसर का लाभ उठाकर प्रलंब बलरामजी को लेकर भाग निकला।
  • बलराम ने अपने शरीर का भार इतना अधिक कर लिया कि प्रलंब के लिए भागना भी मुश्किल हो गया। वह चल भी नहीं सका और अपने मूल रूप में आ गया।
  • प्रलंब तथा बलराम के मध्य कुछ देर तक युद्ध हुआ और अंत में प्रलंब मारा गया।


Seealso.jpg इन्हें भी देखें: धेनुकासुर वध एवं यमलार्जुन मोक्ष


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भागवतपुराण 2.7.34; 10.1; ब्रह्माण्डपुराण 3.6.15; 4.29.123; विष्णुपुराण 5.1.14; 4.1-2, 15,1

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः