केशव (कृष्ण)

बाँसुरी बजाते हुए, कृष्ण

केशव भगवान श्रीकृष्ण को ही कहा जाता है। हरिवंश के वर्णन से प्रतीत होता है कि केशी कंस का परम प्रिय भाई या मित्र था। केशी को मारने से श्रीकृष्ण का नाम 'केशव' हुआ था।

  • पुराणों के अनुसार केशी नामक दैत्य घोड़े का रूप बनाकर श्रीकृष्ण को मारने गया था।[1]
  • सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार माने जाते हैं।
  • श्रीकृष्ण साधारण व्यक्ति न होकर युगपुरुष थे। उनके व्यक्तित्व में भारत को एक प्रतिभासम्पन्न राजनीतिवेत्ता ही नही, एक महान कर्मयोगी और दार्शनिक प्राप्त हुआ, जिसका 'गीता' का ज्ञान समस्त मानव-जाति एवं सभी देश-काल के लिए पथ-प्रदर्शक है।
  • कृष्ण की स्तुति लगभग सारे भारत में किसी न किसी रूप में की जाती है।






टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ब्रह्मपुराण 190,22-48, भागवत पुराण 37, 1-25, विष्णु पुराण 16, 1-28

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः