आर्षभ महाभारत के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का ही एक नाम है।[1]
- महाभारत उद्योग पर्व में संजय ने राजा धृतराष्ट्र से कमलनयन भगवान श्रीकृष्ण के नामों का वर्णन कहा है, जहाँ उनका एक नाम 'आर्षभ' भी लिया गया है।
- 'आर्ष' कहते हैं वेद को, उससे भासित होने के कारण ही भगवान का एक नाम 'आर्षभ' है। आर्षभ के योग से ही वे 'वृषभेक्षण' कहलाते हैं।