अक्रूर तीर्थ

अक्रूर तीर्थ सर्व तीर्थों के राजा एवं गोपनीयता के बीच में अति गोपनीय है। पुन: सूर्यग्रहण के दिन अक्रूर तीर्थ में स्नान करने से राजसूय, अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। इस स्थान पर श्री अक्रूर जी ने स्नान करते समय श्रीकृष्ण के विभूति दर्शन का लाभ प्राप्त किया था। कंस ने श्री महादेव जी को तपस्या से सन्तुष्ट कर एक धनुष प्राप्त किया था। श्री महादेव ने उनको आशीर्वादपूर्वक वरदान दिया था कि इस धनुष के द्वारा तुम बहुत से राज्यों का जय लाभ कर सकते हो। इस धनु्ष को कोई शीघ्र सरलता से तोड़ नहीं सकता। जो इस धनुष को तोड़ेगा उसके हाथों से ही तुम्हारी मृत्यु होगी। धनुष यज्ञ का संवाद कंस ने विभिन्न देश-विदेश में प्रचारित कर दिया। इधर श्रीकृष्ण-बलराम के अनुष्ठान में योगदान के लिये कंस ने श्री अक्रूरजी को गोकुल में प्रेषित किया तब अक्रूर जी श्रीकृष्ण और बलराम को रथ में बैठाकर कंस की राजधानी मथुरा की तरफ चल पड़े।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः