मिश्री

मिश्री
Disamb2.jpg मिश्री एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- मिश्री (बहुविकल्पी)

मिश्री या मिसरी शक्कर के क्रिस्टलों का एक रूप है, जिसे भारत में एक मिष्ठान्न के रूप में प्रयोग किया जाता है। भगवान कृष्ण को माखन व 'मिश्री' प्रिय मानी जाती हैं। ब्रजभूमि में लिखे गये कई भक्तिगीतों में "माखन और मिश्री" शब्द एक साथ आते हैं।

  • दूध को मीठा करने में भी मिश्री का प्रयोग किया जाता है।
  • मिश्री को संस्कृत में 'सिता' तथा बंगाली में 'मिचरी' कहा जाता है।
  • भारत में इसका हिन्दुओं द्वारा देवताओं को भोग लगाने व प्रसाद के रूप में बाँटने में भी प्रयोग किया जाता है।
  • मिश्री को सात्त्विक खाद्य की श्रेणी में रखा जाता है।
  • उत्तर भारत में होने वाले भगवती-जागरणों में प्रायः आधी रात की वेला में, उपस्थित लोगों को मिश्री प्रसाद के रूप में बाँटी जाती है, तब इसके सेवन से सात्त्विकता का पुनः संचार हो जाता है, तथा नींद नहीं आती है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः