उद्दालक आरुणी

महाभारत आदि पर्व अध्याय 3 के अनुसार आरुणि का वर्णन इस प्रकार है-[1]

गुरु की आज्ञा का किस प्रकार पालन करना चाहिये, इस विषय में आगे का प्रसंग कहा जाता है। इन्हीं दिनों आयोदधौम्य नाम से प्रसिद्ध एक महर्षि थे। उनके तीन शिष्य इुए- उपमन्यु, आरुणी पांचाल तथा वेद। आरुणी को खेत पर भेजा और कहा-‘वत्स! जाओ, 'क्यारियों की टूटी हुई मेंड़ बाँध दो।' उपाध्याय के इस प्रकार आदेश देने पर पांचाल देशवासी आरुणी वहाँ जाकर उस धान की क्यारी की मेंड़ बाँधने लग गया। परन्तु बाँध न सका। मेंड़ बाँधने के प्रयत्न में ही परिश्रम करते- करते उसे एक उपाय सूझ गया और वह मन ही मन बोल उठा- ‘अच्छा ऐसा ही करूँ’। वह क्यारी की टूटी हुई मेंड़ की जगह स्वयं ही लेट गया। उसके लेट जाने पर वहाँ का बहता हुआ जल रुक गया। फिर कुछ काल के पश्चात् उपाध्याय आयेद धौम्य ने अपने शिष्यों से पूछा-‘पांचाल निवासी आरुणी कहाँ चला गया’? शिष्यों ने उत्तर दिया-‘भगवान! ' आप ही ने तो उसे यह कहकर भेजा था कि ‘जाओ’ क्यारी की टूटी हुई मेड़ बाँध दो।’ शिष्यों के ऐसा कहने पर उपाध्याय ने उनसे कहा ‘तो चलो, हम सब लोग वहीं चलें, जहाँ आरुणी गया है।' वहाँ जाकर उपाध्याय ने उसे आने के लिये आवाज दी ‘पांचाल निवासी आरुणी कहाँ हो वत्स यहाँ आओ।'

उपाध्याय का यह वचन सुनकर आरुणी पांचाल सहसा उस क्यारी की मेड़ से उठा और उपाध्याय के समीप आकर खड़ा हो गया। फिर उनसे विनय पूर्वक बेाला ‘भगवान! मैं यहाँ हूँ। क्यारी की टूटी हुई मेड़ से निकलते हुए अनिवार्य जल को रोकने के लिये स्वयं ही यहाँ लेट गया था। इस समय आपकी आवाज सुनते ही सहसा उस मेड़ को विदीर्ण करके आपके पास आ खड़ा हुआ। ‘मैं आपके चरणों में प्रणाम करता हूँ, आप आज्ञा दीजिये, मैं कौन सा कार्य करूँ?’ आरुणी के ऐसा करने पर उपाध्याय ने उत्तर दिया-‘तुम क्यारी के मेड़ को विद्रीर्ण करके उठे हो, अतः इस उददलन कर्म के कारण उददालम नाम से ही प्रसिद्ध होओगे।’ ऐसा कहकर उपाध्याय ने आरुणी को अनुगृहीत किया। साथ ही यह भी कहा कि, तुमने मेरी आज्ञा का पालन किया है, इसलिये तुम कल्याण के भागी होओगे। सम्पूर्ण वेद और समस्त धर्मशास्त्र तुम्हारी बुद्धि में स्वयं प्रकाशित हो जायेंगे’। उपाध्याय के इस प्रकार आशीर्वाद देने पर आरुणी कृत- कृत्य हो अपने अभीष्ट देश को चला गया।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाभारत आदि पर्व अध्याय 3 श्लोक 17-32 (हिन्दी) कृष्णकोश। अभिगमन तिथि: 19 नवंबर, 2016।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः