सुवर्णा का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। महाभारत आदि पर्व के अनुसार यह इक्ष्वाकु की पुत्री का नाम है, जिसका विवाह पुरुवंशी राजा सुहोत्र के साथ हुआ था। अजमीढ़, सुमीढ़ और पुरुमीढ़ इनके पुत्र थे।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 533 |
- ↑ महाभारत आदि पर्व 94.30