मदिराश्व | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- मदिराश्व (बहुविकल्पी) |
मदिराश्व का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। महाभारत अनुशासन पर्व के उल्लेखानुसार यह इक्ष्वाकुवंशी दशाश्व का पुत्र था।
- 'महाभारत अनुशासन पर्व' के अनुसार दशाश्व का पुत्र मदिराश्व भी बड़ा धर्मात्मा राजा था। उसका मन सदा सत्य, तपस्या और दान में ही लगा रहता था।
- मदिराश्व सदा वेद एवं धनुर्वेद के अभ्यास में संलग्न रहता था।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 82 |