मुदिता का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है, जिसके अनुसार ये सह अग्नि की पत्नी तथा पुत्र 'अद्भुत' की माता थी।
- महाभारत वन पर्व[1] में मार्कण्डेय जी ने कहा है, जल में निवास के कारण प्रसिद्ध हुए ‘सह’ नामक अग्नि के एक परम प्रिय पत्नी थी जिसका नाम 'मुदिता' था। उसके गर्भ से भूलोक और भुवलोक के स्वामी सह ने ‘अद्भुत’ नामक उत्कृष्ट अग्नि को उत्पन्न किया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 87 |
- ↑ महाभारत वन पर्व अध्याय 222 श्लोक 1-15
संबंधित लेख
|