श्रद्धा | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- श्रद्धा (बहुविकल्पी) |
श्रद्धा नामक पात्र का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत में मिलता है। भागवत पुराण के अनुसार ये प्रजापति कर्दम की पुत्री थीं। जो देवहूति के गर्भ से उत्पन्न हुई थीं।[1] मतान्तर से इनका एक नाम 'स्मृति' भी मिलता है।
- इनका विवाह ब्रह्मा के मानस पुत्र अंगिरा से हुआ था।
- श्रद्धा ने सिनीवाली, कुहू, राका और अनुमति—इन चार कन्याओं को जन्म दिया। इनके सिवा उनके साक्षात भगवान उतथ्यजी और ब्रह्मनिष्ठ बृहस्पतिजी—ये दो पुत्र भी हुए।[2]
- इनकी आठ बहन और एक भाई था, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ श्रीमद्भागवत महापुराण तृतीय स्कन्ध अध्याय 24 श्लोक 20-34
- ↑ श्रीमद्भागवत महापुराण चतुर्थ स्कन्ध अध्याय 1 श्लोक 32-55