कौशिक | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कौशिक (बहुविकल्पी) |
कौशिक का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत के वन पर्व में हुआ है।
- ये एक प्रसिद्ध ब्राह्मण थे, जो वेद का अध्ययन करने वाले, तपस्या के धनी धर्मात्मा थे।
- इन्हें तपस्वी ब्राह्मण की सम्पूर्ण द्विजातियों में श्रेष्ठ समझा जाता था।
- द्विज श्रेष्ठ कौशिक ने सम्पूर्ण अंगों सहित वेदों और उपनिषदों का अध्ययन भी किया था।[1]