वेणुदारि हिन्दू पौराणिक ग्रन्थ महाभारत[1] के अनुसार एक यादव का नाम है, जिसने बभ्रु की स्त्री का अपहरण किया था।[2]
- भगवान ने बभ्रु का प्रिय करने की इच्छा से वेणुदारि के द्वारा अपहृत की हुई उनकी भार्या का उद्धार किया था।
- इतना ही नहीं, मधुसूदन ने वेणुदारि के वंश में पड़ी हुई घोड़ों, हाथियों एवं रथों सहित सम्पूर्ण पृथ्वी को भी जीत लिया था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत सभा पर्व 38.29
- ↑ पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 477 |