हस्ती

Disamb2.jpg हस्ती एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- हस्ती (बहुविकल्पी)

हस्ती नामक एक राजा का उल्लेख हिन्दू धार्मिक ग्रंथ 'विष्णुपुराण' में हुआ है। विष्णुपुराण के अनुसार ये पुरुवंशोत्पन्न सुहोत्र के पुत्र थे। कहीं-कहीं इनका नाम 'हस्तिन' भी कहा गया है।

  • राजा हस्ती ने महाभारत कालीन प्रसिद्ध नगरी हस्तिनापुर को बसाया था।
  • हस्ती चंद्रवंशी राजपूत थे, जिसके अजमीढ़, द्विजमीढ़ और पुरुमीढ़ नाम के तीन पुत्र थे।[1]
  • राजा हस्ती की ननिहाल अवध के इक्ष्वाकु वंश वालों के यहाँ थी। इसलिए राजा हस्ती को अपने दोनों प्रतापी वंशों का वैभव मिला था।
  • इन्हीं महाराज हस्ती की आगे आने वाली पीढ़ियों में एक ऐसी घटना घटी, जो हज़ारों वर्ष से अब तक भुलाई नहीं जा सकी और उस महान घटना का नाम है- "महाभारत युद्ध।"


टीका टिप्पणी और संदर्भ

पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 550 |

  1. विष्णु पुराण 4.19.28-29

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः