ऋष्यश्रृंग

ऋष्यश्रृंग हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक ग्रंथानुसार एक काश्यप ऋषि थे, जो विभांडक ऋषि के पुत्र थे। राजा लोमपाद की कन्या शान्ता इनको ब्याही गई थी।[1] ऋषि ऋष्यश्रृंग ने ही राजा दशरथ का 'पुत्रेष्टि यज्ञ' सम्पन्न कराया था, जिसके प्रभाव से दशरथ को चार पुत्र प्राप्त हुए थे।[2]

  • एक बार स्वर्गीय अप्सरा मेनका को देखकर विभांडक ऋषि का रेत:पात हो गया। उन्हीं के आश्रम में रहने वाली एक मृगी ने जल के साथ उसे भी पी लिया। फलस्वरूप गर्भ रहा और एक पुत्र उत्पन्न हुआ।
  • वह मृगी शापभ्रष्ट एक देवकन्या थी। मृगी के गर्भ से उत्पन्न होने के कारण बालक के सींग भी थे। इसी कारण उसका नाम 'ऋष्यश्रृंग' रखा गया।[3]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

पौराणिक कोश |लेखक: राणाप्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 72 |

  1. 'शान्ता' वास्तव में अयोध्या नरेश दशरथ की पुत्री थी। राजा लोमपाद ने इन्हें पौष्य कन्या के रूप में दशरथ से प्राप्त किया था।
  2. भागवतपुराण 9.23.8-10
  3. भागवतपुराण 11.8.18

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः