कैकसी हिन्दू पौराणिक ग्रंथ 'रामायण' के अनुसार ऋषि विश्रवा की पत्नी तथा लंका के राजा रावण की माता थी।
- राक्षसों के विनाश से दु:खी होकर राक्षस सुमाली ने अपनी पुत्री कैकसी को महर्षि विश्रवा को आकर्षित करने तथा उनसे पुत्र प्राप्त करने हेतु कहा। इस पर कैकसी महर्षि के पास गई तथा उनसे रमण कर बलशाली पुत्र की इच्छा प्रकट की, जिसमें राक्षस और ऋषि दोनों की शक्तियां सम्मिलित हों। उनके मिलन के फलस्वरूप रावण, कुंभकर्ण तथा विभीषण का जन्म हुआ था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|