भौमासुर हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के अनुसार एक प्रसिद्ध असुर था, जिसे पृथ्वी के गर्भ से उत्पन्न विष्णु पुत्र कहा जाता था।
- ये 'नरकासुर' के नाम से भी विख्यात था तथा इसका विवाह राजकुमारी माया से हुआ था।
- यह वराह अवतार के समय पैदा हुआ था, जब विष्णु ने पृथ्वी का उद्धार किया था। अत: यह पृथ्वी का पुत्र था।
- भौमासुर बाणासुर की संगति में पड़कर दुष्ट हो गया था, जिस कारण वसिष्ठ ने इसे भगवान विष्णु के हाथों मारे जाने का शाप दे दिया।
- इन्हें भी देखें: भौमासुर वध
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|