भगदत्त | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- भगदत्त (बहुविकल्पी) |
भगदत्त कामरूप का एक पौराणिक राजा, जिसका उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रन्थ महाभारत में भी मिलता है।
- प्राचीन काल में कामरूप के राजा पुष्यवर्मा[1] के वंशज अपने को भगदत्त कुलोत्पन्न मानते थे।
- आठवीं शताब्दी में कामरूप का राजा हर्ष हुआ। उसने अपनी पुत्री 'राज्यमती' का विवाह नेपाल के राजा से किया था।
- नेपाल के एक शिलालेख में राजा हर्ष को भी भगदत्त कुलोत्पन्न बताया गया है।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ लगभग 330-646 ई.
- ↑ भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 314 |