इल्वल हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार एक असुर था, जिसके पास अथाह धन था।
- इल्वल का एक अन्य नाम आतापि भी था।
- यह स्वभाव से बड़ा ही धूर्त राक्षस था।
- इल्वल का एक भाई भी था, जिसका नाम वातापि था।
- ये दोनों ही ब्राह्मणों से घृणा करते थे और ब्राह्मणों की हत्या का उन्होंने संकल्प ले रखा था।
- इल्वल और वातापि मिलकर ऋषियों को दुःख देते थे और रहस्यपूर्ण ढंग से उन्हें मार भी डालते थे।
- अगस्त्य ऋषि ने दोनों असुरों का अंत किया था।