कलिंग | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कलिंग (बहुविकल्पी) |
कलिंग नामक एक देश का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। महाभारत के अनुसार वर्तमान उड़ीसा राज्य प्राचीन काल में कलिंग के नाम से प्रसिद्ध था।
- कलिंग पहले नंदवंश के शासक महापद्मनंद के साम्राज्य का एक अंग था। कुछ समय के लिए मगध साम्राज्य से अलग हो गया था, परंतु मौर्य सम्राट अशोक ने गद्दी पर बैंठने के आठवें वर्ष इसे पुन: जीत लिया।
- विश्व प्रसिद्ध कलिंग युद्ध में कलिंगवासियों ने अशोक की सेना का असाधारण प्रतिरोध किया था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 32 |