लवणासुर

लवणासुर हिन्दू धार्मिक ग्रंथ 'रामायण' के अनुसार एक दैत्य था, जो दैत्यों के राजा मधु का पुत्र था। इसका वध भगवान श्रीराम के छोटे भाई शत्रुघ्न के हाथों हुआ था।

  • मथुरा से लगभग साढ़े तीन मील दक्षिण-पश्चिम की ओर स्थित मधुवन नामक ग्राम 'वाल्मीकि रामायण' में वर्णित मधुपुरी के स्थान पर बसा हुआ था।
  • मधुपुरी को मधु नामक दैत्य ने बसाया था। उसके पुत्र लवणासुर को शत्रुघ्न ने युद्ध में पराजित कर उसका वध कर दिया था। बाद में शत्रुघ्न ने मधुपुरी के स्थान पर नई मथुरा नगरी बसाई।
  • महोली ग्राम को आजकल मधुवन-महोली कहा जाता है। पारंपरिक अनुश्रुति में मधु दैत्य की मथुरा और उसका मधुवन इसी स्थान पर थे। यहाँ 'लवणासुर की गुफ़ा' नामक एक स्थान है, जिसे मधु के पुत्र लवणासुर का निवास स्थान माना जाता है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः