कामधेनु नामक एक गाय का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। महाभारत के अनुसार कामधेनु समुद्र-मन्थन से निकली हुई, अभीष्ट फल देने वाली एक गाय थी।
- कामधेनु का वर्णन पौराणिक गाथाओं में एक ऐसी चमत्कारी गाय के रूप में मिलता है, जिसमें दैवीय शक्तियाँ थीं और जिसके दर्शन मात्र से ही लोगों के दुःख व पीड़ा दूर हो जाती थी।
- यह कामधेनु जिसके पास होती थी, उसे हर तरह से चमत्कारिक लाभ होता था। इस गाय का दूध अमृत के समान माना जाता था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 33 |