अदिति हिन्दू पौराणिक मान्यताओं तथा महाभारत के अनुसार कश्यप ऋषि की पत्नी थी। यह दक्ष प्रजापति की पुत्री थी।
- अदिति को 'देवमाता' भी कहा गया है। वरुण, आदित्य, रुद्र, इन्द्र आदि इन्हीं की संतान बताए गये हैं।
- कश्यप ऋषि की ही दूसरी पत्नी दिति को दैत्यों की माता बताया गया है।
- वेदों में अदिति को सीमाहीन बताया गया है। पुराण तो आकाश, वायु, माता, पिता, सर्व देवता, सर्व मानव, भूत, वर्तमान, भविष्य सब कुछ अदिति को ही बताते हैं।