मित्रविंदा भगवान श्रीकृष्ण की कई पत्नियों में से एक थीं। श्रीकृष्ण मित्रविंदा के दोनों भाई, विंद-अनुविंद को पराजित कर इनका हरण कर ले गए और विवाह कर लिया।
- अवन्ती (उज्जैन) देश के राजा विंद और अनुविंद थे। वे दुर्योधन के वशवर्ती तथा उसके अनुयायी थे।
- विन्द-अनुविन्द की बहन मित्रविंदा ने स्वयंवर में भगवान श्रीकृष्ण को ही अपना पति बनाना चाहा, परन्तु विंद और अनुविंद ने उसे रोक दिया।
- मित्रविंदा श्रीकृष्ण की फुआ राजाधिदेवी की कन्या थीं।
- भगवान श्रीकृष्ण राजाओं की भरी सभा में मित्रविंदा को बलपूर्वक हर ले गये।
- भगवान श्रीकृष्ण और मित्रविन्दा की संतानों के नाम-
पुत्र | वृक | हर्ष | अनिल | गृध | वर्धन |
---|---|---|---|---|---|
आनन्द | महाश | पावन | वहि | क्षुधि | |
पुत्री | शुचि |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस.पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 28 |
संबंधित लेख
|