इला

Disamb2.jpg इला एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- इला (बहुविकल्पी)

इला हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार वैवस्वत मनु के दस पुत्रों में से एक थे, वैवस्वत मनु की पुत्री का नाम इला था, जो बाद में पुरुष बन गई।

वैवस्वत मनु ने पुत्र की कामना से मित्रावरुण यज्ञ किया, उनको पुत्री की प्राप्ति हुई जिसका नाम इला रखा गया। वैवस्वत मनु ने इला को अपने साथ चलने के लिए कहा किन्तु 'इला' ने कहा कि क्योंकि उसका जन्म मित्रावरुण के अंश से हुआ था, अतः उन दोंनो की आज्ञा लेनी आवश्यक थी। इला की इस क्रिया से प्रसन्न होकर मित्रावरुण ने उसे अपने कुल की कन्या तथा मनु का पुत्र होने का वरदान दिया। कन्या भाव में उसने चंद्रमा के पुत्र बुध देवता बुध से विवाह करके पुरूरवा नामक पुत्र को जन्म दिया।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

महाभारत शब्दकोश

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः