शाख | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- शाख (बहुविकल्पी) |
शाख का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। 'महाभारत आदि पर्व' के अनुसार यह अनल नामक वसु के पुत्र का नाम था।
- 'महाभारत आदि पर्व' में उल्लेख मिलता है कि अनल के पुत्र श्रीमान कुमार (स्कन्द) हुए, जिनका जन्मकाल में सरकंडों के वन में निवास था। 'शाख', 'विशाख' और 'नैगमेय' ये तीनों कुमार के छोटे भाई थे। छः कृत्तिकाओं को माता रूप में स्वीकार कर लेने के कारण कुमार का दूसरा नाम 'कार्तिकेय' भी है।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 105 |