शंखासुर का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। यह एक प्रचंड दैत्य का नाम था, जो ब्रह्माजी के पास से कुल वेद चुरा समुद्र के भीतर अपने निवास स्थान पर ले गया था। मत्स्यावतार लेकर भगवान विष्णु ने वेदों का उद्धार किया था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 484 |