सर्वग का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। 'महाभारत आदि पर्व' में उल्लेख मिलता है कि भीमसेन ने काशिराज की कन्या बलन्धरा के साथ विवाह किया। उसे प्राप्त करने के लिये बल एवं पराक्रम का शुल्क रखा गया था अर्थात यह शर्त थी कि जो अधिक बलवान हो, वही उसके साथ विवाह कर सकता है। भीमसेन से उसके गर्भ से एक पुत्र उत्पन्न किया, जिसका नाम 'सर्वग' था।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 113 |