सावित्री | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- सावित्री (बहुविकल्पी) |
सावित्री का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। यह राजकुमार सत्यवान की पत्नी व मद्र देश की राजकुमारी थी।
- मद्र देश के राजा अश्वपति की कोई भी सन्तान न थी इसलिये उन्होंने सन्तान प्राप्ति के लिये सावित्री देवी की बड़ी उपासना की जिसके फलस्वरूप उनकी एक अत्यन्त सुन्दर कन्या उत्पन्न हुई। सावित्री देवी की कृपा से उत्पन्न उस कन्या का नाम अश्वपति ने सावित्री ही रख दिया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|