रुक्मी विदर्भ नरेश भीष्मक का पुत्र था। इसकी बहन रुक्मिणी से श्रीकृष्ण ने विवाह किया था।
- रुक्मिणी के हरण के समय भगवान श्रीकृष्ण के साथ रुक्मी का युद्ध नर्मदा नदी के तट पर हुआ था।
- कृष्ण से पराजय के बाद रुक्मी ने 'भोजकट' नामक स्थान पर एक अन्य नगर की स्थापना की और वहीं रहने लगा।[1][2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ विष्णुपुराण 5.26.1; भागवतपुराण 10.52.16; 21-22; 53.7-35
- ↑ पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 447 |
संबंधित लेख
|